फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर की मूर्तियां उखाड़ने पर फैला तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। थाना किरावली क्षेत्र के गांव महुअर में शुक्रवार शाम एक मंदिर में मूर्तियां उखाड़े जाने की घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। महुअर के रहने वाले परमानंद पाठक ने बताया है कि सपेरा बस्ती के पास धर्मशाला में बने मंदिर में शिव परिवार और बजरंगबली की मूर्तियां स्थापित हैं। किसी अराजक तत्व ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मंदिर में रखी मूर्तियों को उखाड़ दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। चौकी इंचार्ज ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें