फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसलुआ सुलहपुर में तनाव बरकरार

Mon, 12 Feb 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसलुआ सुलहपुर में लगातार पुलिस हिरासत में युवक के आत्महत्या की कोशिश के मामले को लेकर तनाव बरकरार है। युवक की सेहत में अपेक्षित सुधार न होने के कारण ऐसी स्थिति लगातार बनी हुई है। हालात को देखते हुए रेंज के कई जनपदों से आई पुलिस चार दिन के बाद भी गांव में तैनात है।सोमवार को भी पुलिस की तैनाती बरकरार रही। अमांपुर कोतवाली में भी रिजर्व फोर्स मौजूद रहा। वहीं गांव में लोग पहुंचकर लगातार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा कर रहे हैं। गांव के युवक गौरव को पुलिस ने एक किशोरी को अगवा करने के मामले में 3 फरवरी को हिरासत में लिया था। इसके बाद युवक ने सातवें दिन पुलिस अभिरक्षा में अमांपुर थाने के महिला शौचालय में मफलर से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। इस मामले को लेकर काफी बवाल हुआ। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज की घटनाएं भी हुईं। जिससे तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। तनाव को देखते हुए आईजी शलभ माथुर ने रेंज के जिलों से अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती अमांपुर के लिए कर दी। एसपी ने बाहर से आई पुलिस की तैनाती रसलुआ सुलहपुर गांव में कर दी। पीड़ित युवक गौरव के घर लगातार लोगों का आना जाना बना हुआ है। राजनैतिक लोग भी गांव में पहुंच रहे हैं। लगातार पुलिस के खिलाफ माहौल बना हुआ है। ऐसी स्थिति में पुलिस भी अलर्ट पर है और गांव में सतर्कता जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें