फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाम वापसी के बाद सात समितियों पर खाली हो गए दस पद

Thu, 16 Mar 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव में बृहस्पतिवार को सभी 58 समितियों पर नाम वापसी के लिए प्रत्याशियों को मौका दिया गया। इसमें दिन भर समितियों पर पहुंचकर प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके चलते जिले की सात समितियों पर संचालक के दस पद रिक्त ही रह गए। इन पर एक भी नामांकन नहीं बचा। वहीं 58 समितियों में से कितने पर निर्विरोध निर्वाचन होगा और कितने पर मतदान होगा ये स्थित शुक्रवार को ही स्पष्ट हो सकेगी।

जिले की 58 सहकारी समितियों के 522 संचालक पदों के लिए चुनाव चल रहा है। मंगलवार को नामांकन के बाद बुधवार को जांच और बृहस्पतिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किया जाना था। सुबह से ही चुनाव अधिकारी अपनी-अपनी समितियों पर पहुंच गए थे। नामांकन जांच के बाद 14 समितियों पर जहां निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था तो वहीं बाकी 44 समितियों पर चुनाव की स्थिति बन रही थी। कुल 522 पदों के सापेक्ष 796 नामांकन संचालक पद के लिए आए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नामांकन वापसी शुरू हो गई। विभिन्न समितियों पर पहुंचे प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके चलते सहकारी समिति ब्योंती खुर्द, कल्होर पछां, मैनपुरी और तिसाह पर एक-एक संचालक का पद रिक्त रह गया। वहीं सहकारी समिति कन्हूंपुर, बेवर और घुटारा मासूमपुर पर दो-दो पद खाली रह गए। कुल सात समितियों पर दस पद रिक्त रह गए।

वहीं देर शाम तक समितियों से नाम वापसी का डाटा जुटाने का कार्य चलता रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार देर रात में ही पूरा डाटा आ सकेगा। इसके बाद कहां-कहां मतदान होगा और कहां निर्विरोध निर्वाचन होगा इसकी स्थित साफ हो सकेगी। शुक्रवार को इसकी सूची जारी कर दी जाएगी।


सभी समितियों पर नाम वापसी के लिए प्रत्याशी पहुंचे थे। डाटा जुटाया जा रहा है, देर रात तक समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन और मतदान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सात समितियों पर दस संचालकों के पद रिक्त भी रह गए हैं। - राजकुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक




भाभी लड़ रहीं चुनाव, ननद सचिव पद पर तैनात
किशनी।

नगर में क्षेत्रीय सहकारी समिति का चुनाव वहां तैनात सचिव के कारण तनावपूर्ण हो गया है। प्रधानपति ने चुनाव अधिकारी से शिकायत कर सचिव को हटाने व उसकी भाभी का नामांकन निरस्त करने की मांग की है।

नगर की क्षेत्रीय सहकारी समिति पर संचालक के नौ पद हैं। मंगलवार को 21 लोगों ने संचालक पद पर नामांकन किया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी व चिन्ह आवंटन का कार्य होना था। चौराईपुर के प्रधान प्रतिनिधि सहदेव चौहान ने चुनाव अधिकारी से शिकायत की।

उन्होंने शिकायत में कहा कि सहकारी समिति पर प्रभारी सचिव के पद पर सरला चौहान कार्यरत हैं। सरला चौहान का भाई विनय कुमार भी समिति पर कार्यरत है। विनय कुमार की पत्नी पूजा देवी वार्ड नंबर तीन चौराईपुर से संचालक पद की प्रत्याशी हैं। ननद सरला चौहान के सचिव पद पर कार्यरत रहते चुनाव में गड़बड़ी होने की संभावना है। सचिव सरला चौहान का एक संचालक प्रत्याशी से वार्ता का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें सचिव सरला चौहान अपने मनपसंद प्रत्याशी का नामांकन वापस न लेने का दावा कर रही हैं।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजकुमार ने बताया कि वायरल ऑडियो को उन्होंने नहीं सुना है। सचिव ने चुनाव को प्रभावित करने की शिकायत मिली है। वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया चलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकती। चुनाव के बाद सचिव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





संचालक पद पर निर्विरोध हुआ चयन

किशनी। साधन सहकारी समिति ऊंचा इस्लामाबाद पर संचालक पद के लिए गजेंद्र सिंह निर्विरोध चुन लिए गए। बता दें कि पूर्व प्रधान राजेश तिवारी के समर्थन में गांव चिरैयाहार निवासी गजेंद्र ने पर्चा दाखिल कियाा था। उनके विरोध में गांव कुंदन नगर निवासी राकेश कुमार ने पर्चा भरा था। नाम वापसी के आखिरी दिन राकेश ने पर्चा वापस ले लिया। इसके चलते गजेेंद्र का निर्विरोध चयन हो गया। उन्हें जीत का प्रमाण पत्र 18 मार्च को दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें