फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर हाउस उपकेंद्र में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, 12 घंटे से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पॉवर हाउस विद्युत उपकेंद्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को खराब हो गया। इससे सुबह सात बजे से बड़े क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम ने आगरा से नया ट्रांसफार्मर मंगाया है। देररात तक इसके मैनपुरी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दस एमवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार की सुबह सात बजे खराबी आ गई। इससे उसका संचालन बंद हो गया। नतीजा ट्रांसफार्मर से जुड़ी कॉलोनी आवास विकास, पॉवर हाउस, मोहल्ला अवध नगर, छपट्टी, खरगजीत नगर समेत अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। विद्युत निगम की टीम के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के सारे प्रयास विफल रहे। इसके बाद जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के आदेश पर आगरा से दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। ये ट्रांसफार्मर रात तक मैनपुरी पहुंचेगा। इसे बदलकर बृहस्पतिवार को सुबह तक विद्युत आपूर्ति चालू कराई जा सकेगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता श्यामकिशोर बिंद ने बताया कि बुधवार को दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। नया आगरा से मंगाया गया है। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति की जा रही है।
---
रोस्टिंग कर दी आपूर्ति
दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति वाले क्षेत्र में रोस्टिंग से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उपकेंद्र पर लगे दूसरे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर से बदल-बदल कर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

---
ब्रेकर में हुआ था फॉल्ट
ट्रांसफार्मर खराब होने से पहले 33 केवी लाइन के ब्रेकर में फॉल्ट हो गया था। इसके चलते आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी। विद्युत निगम की टीम ने जब ब्रेकर सही करने के बाद आपूर्ति चालू कराई तो ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें