फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीसीएम की टक्कर से टेंपो सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र में गांव कुंडी के पास शुक्रवार की सुबह डीसीएम की टक्कर लगने से एक टेंपो सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया ।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी दीपांशू (17) शुक्रवार की सुबह टेंपो में बैठ कर किसी काम से बेवर आ रहा था। थाना बेवर क्षेत्र में गांव कूड़ी के पास मार्ग से गुजर रही डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशू गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद पहुुंंची पुलिस ने घायल किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बीच दीपांशू के परिजन भी वहां पहुंच चुके थे। पुत्र की मौत की खबर सुनते ही चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें