फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर टेंपो-बाइक की भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। जयपुर हाईवे पर तेरह मोरी बांध के पास मंगलवार रात को टेंपो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच व्यक्ति घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे में टेंपो सवार गांव दुलारा निवासी राम भजन, गांव सीकरी निवासी गुड्डू, गांव गुर्जरपुरा निवासी बिट्टू और मंगल व गांव सोनौठी निवासी बाइक सवार बासुदेव घायल हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें