खेरागढ़ नारायणी माता मंदिर में चोरी की घटना पर जांच पड़ताल करती पुलिस
खेरागढ़। कस्बा में कागारौल रोड स्थित नारायणी माता मंदिर से रविवार रात को चोर दानपेटी चुरा ले गए। दानपेटी में करीब 10 हजार रुपये थे।मंदिर के महंत फक्कड़ दास ने थाना खेरागढ़ में तहरीर दी है। महंत ने बताया कि रात करीब 2 बजे जागे तो दानपेटी नहीं थी। समिति के लोगों और पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस को पेटी खेतों में टूटी पड़ी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।