कासगंज। गर्मी बढ़ जाने के बाद एसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसके चलते डिपो से तीन एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है। दिसंबर में ठंड बढ़ने के बाद लोड फैक्टर कम होने के कारण एसी बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सर्दियों में एसी बसों का संचालन लोड फैक्टर कम होने के कारण बंद कर दिया गया था। अब तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यात्री अब फिर से एसी बसों में सफर करना पसंद कर रहे हैं। डिपो में तीन एसी बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। इनमें एक बस साढ़े चार बजे, दूसरी साढ़े पांच बजे और तीसरी साढ़े सात बजे संचालित की जा रही है। मौसम में तल्खी के बाद फिर से लोड फैक्टर बढ़ने लगा है। पहले दो बसों का संचालन शुरू किया गया। अब एसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद तीनों बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। एआरएम ओमप्रकाश ने कहा कि एसी बसों में खिड़कियों के शीशे सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई कमी हो तो तुरंत वर्कशॉप में जाकर ठीक कराएं। जिससे यात्रियों को दिक्कतें नहीं हों।