फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एंकलेव के लिए जमीन खरीद को तहसील के पास नहीं धन

Fri, 10 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन
शासन ने भेजे थे महज 28 करोड़, 27.73 करोड़ हो गए खर्च
विज्ञापन

तहसील ने भेजी है डिमांड, जब पैसा आएगा तब होंगी रजिस्ट्री

सिविल एंकलेव के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया सरकार से मिली 28 करोड़ रुपये की धनराशि के खत्म होने से ठप हो गई है। तहसील के अधिकारी अगली किश्त आने के इंतजार में हैं। जब पैसा आएगा तब रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। खरीद के लिए तहसीलदार को क्रेता नामित किया गया था। शहर में सिविल एंकलेव बन जाए इसके लिए प्रशासन ने भी किसानों से वार्ता कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करा दी। इस धनराशि से तहसील सदर की टीम ने 34 किसानों से करीब 14 रजिस्ट्री कराईं हैं। लगभग 4.796 हेक्टेयर जमीन सरकार को मिली है। इसके लिए लगभग 27,73,75,700 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब पैसा खत्म हो गया है तो बैनामे भी लटक गए हैं। बता दें कि करीब 25 हेक्टेयर भूमि खरीद के लिए लगभग 149 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। एसडीएम सदर एमपी सिंह ने बताया कि पैसा न होने के कारण बैनामों की प्रक्रिया ठप हो चुकी है। शासन को डिमांड बनाकर भेज दी गई है। पैसा आने के बाद ही दोबारा से बैनामे शुरू होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें