सोरोंजी(कासगंज)। तीर्थनगरी की सिंगर खुशी नागर को सोनी टीवी के म्यूजिकल कार्यक्रम सुपर स्टार सिंगर के टॉप 15 सिंगर में चयनित कर लिया गया है। 14 वर्षीय सिंगर खुशी नागर का तीर्थनगरी में जन्म हुआ था। जब वह 6 वर्ष की थी तब उसके पिता मुकेश नागर काम की तलाश में दिल्ली चले गए जहां वह रेडीमेड कपड़ों का थोक का कारोबार करते हैं। पिता मुकेश ने बताया कि खुशी कक्षा 10 की छात्रा है, बचपन से ही उसकी गायकी में रुचि रही है। उसने स्कूल स्तर पर व अंतरराज्यीय स्तर पर गायकी के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीते हैं। मुंबई में हुए सुपर स्टार सिंगर के ऑडिशन में कई चरणों में अंत में वह गायकी की प्रतिभा से टॉप 15 में चुनी गई। कार्यक्रम की होस्ट नेहा कक्कड़ ने उसे गले लगाकर मेडल पहनाया। मुकेश नागर ने बताया कि मेरी बेटी ने शो में सोरों जी को ही अपनी जन्मभूमि बताया है।