फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Wed, 04 Sep 2024 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना में बकरी चराने गए किशोर का शव कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव घिनौना निवासी सुबोध कुमार (13) पुत्र महेश चंद्र मंगलवार की दोपहर में घर से बकरी चराने के लिए निकला था। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन व अन्य ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान रात में करीब 9 बजे किसी ग्रामीण ने किशोर का शव गांव के समीप एक कब्रिस्तान में पेड़ से लटका हुआ देखा। उसने इसकी जानकारी परिजन को दी। शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर सीओ विजय राणा ने बताया कि गांव घिनौना के किशोर का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें