बसंतपुर में किशोरी को पीटकर किया घायल
कुसमरा। गांव बसंतपुर में सोमवार की शाम आरोपियों ने एक किशोरी और भाई बहन को लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम उनकी दो पुत्रियां व पुत्र घर पर थे। तभी गांव निवासी शीलू, रक्षपाल और रुबी दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। अतुल ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई दोनों पुत्रियों की भी पिटाई की गई। पुत्री सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
सोलर प्लेट तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
कुमसरा। कटरा मोहल्ला निवासी अंशू गुप्ता मैनपुरी मार्ग पर सराफा की दुकान किए हुए हैं। 26 जुलाई की रात चोरों ने दुकान पर लगीं सोलर प्लेट तोड़ दीं थींं। सराफा व्यवसायी ने मोहल्ला निवासी सुशील, दीपू और छोटू के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने उक्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद