भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की सुबह 13 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी। वह कस्बा स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। बताया कि पुत्री घर से नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है। संवाद
अवैध शराब सहित पांच गिरफ्तार
भोगांव। मिलावटी शराब की बिक्री कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा प्रभारी आदेश भारद्वाज ने एक कॉलेज के पीछे दबिश देकर मौके से रक्षपाल निवासी विनोदपुर, मुकेश निवासी गिहार कालोनी, आदित्य निवासी गांव रुई, रविंद्र निवासी ऊपर टीला और छोटू निवासी गिहार कालोनी को गिरफ्तार किया। कब्जे से 460 लीटर मिलावटी शराब, पांच भट्ठी बरामद हुईं। पुलिस ने करीब डेढ़ हजार लीटर लहन को फैलाकर नष्ट किया। संवाद