कासगंज। हजार नहर में खड़िया पुल के निकट एक किशोर ने नहर में कूदकर लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
सोरोंजी के ग्राम सिरावली निवासी गणेश यादव (17) पुत्र उमा शंकर शाम के समय नहर में कूद गया। जब लोगों ने उसे कूदते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर गोताखोर नहर में कूद कर उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी होने पर परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन नहर पर आ गए। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पीएसी की फ़्लड यूनिट के माध्यम से किशोर की तलाश कराई जा रही है।