फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी को मौत के मुंह से निकाल लाए चरवाहे...हजारा नहर की तेज लहरों में डूब रही थी, ऐसे बचाई जान

Fri, 15 Mar 2024 09:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एक किशोरी जिसने जान देने के लिए हजारा नहर में छलांग लगाई, उसे चरवाहे मौत के मुंह से  निकाल लाए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी ने गृह क्लेश के चलते हजारा नहर में छलांग लगाई थी।
 
विज्ञापन
हजारा नहर - फोटो : ETAH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज क्षेत्र के ततारपुर कालोनी के समीप एक किशोरी ने गृह क्लेश के चलते हजारा नहर में छलांग लगा दी। समीप ही मवेशियों चरा रहे लोगों ने नहर में छलांग लगाकर उसकी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर क्षेत्र के गांव ताड़पुर निवासी किशोरी पुत्री राजवीर गृ क्लेश के चलते गांव से ततारपुर कालोनी के समीप हजारा नहर पर पहुंच गई। उसने कुछ देर पुल पर खड़े रहने के बाद नहर में छलांग लगा दी। वहां मवेशियों को चारा रहे लोगों ने उसे देखा तो उसे बचाव के लिए नहर में कूद गए। लोगों के द्वारा उसे नहर से बाहर निकाला गया। 

सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस किशोरी को थाना लेकर पहुंची। परिजन भी घटना की जानकारी होने पर थाना पहुंच गए। किशोरी व परिजन को समझाकर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी राम वकील ने बताया कि गृह क्लेश के चलते किशोरी ने हजारा नहर में छलांग लगा दी थी। लोगों ने उसे बचा लिया। समझाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें