फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीसरी मंजिल से कूदी किशोरी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Mar 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर एक किशोरी घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन इलाज के लिए कहीं और ले गए। पुलिस को भी घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई।
थाना क्षेत्र के एक कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली दो किशोरियां मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रह रही थीं। दोनों दो युवकों से प्रेम करने लगी थीं और उनके साथ जाने की फिराक में थीं। दो दिन पूर्व दूसरी मंजिल पर रहने वाली किशोरी के परिजन को इस बारे में पता लग गया और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार को किशोरी भागने की फिराक में तीसरी मंजिल पर रहने वाली अपनी सहेली से मौक़ा पाकर मिलने के लिए चली गई, लेकिन उसकी सहेली वहां से जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर किशोरी के परिजन भी तलाश करते हुए पीछे वहां आ पहुंचे। परिजन को देख किशोरी तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन इलाज के लिए कहीं और ले गए। उक्त घटना के संबंध में थाना प्रभारी गीतम सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें