सोरोंजी। क्षेत्र के कादरबाड़ी गांव में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरु की है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य को एकत्रित किया है। फंदा लगा कर आत्म हत्या करने वाली जान गुलबहार (15) कादरबाड़ी गांव निवासी अजूब की पुत्री थी। पिता कपड़ों की फेरी लगाने के लिए बाहर गया हुआ था। भाई अजमद बदायूं गया हुआ था। घर पर एक छोटा भाई व उसकी दादी थी। इसी बीच किशोरी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। जानकारी पर आस-पास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अजित चौहान व इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।