फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी हुई लापता, दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 08 Jul 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी हुई लापता, दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग को आरोपी युवक अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तब परिजन ने करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय पुत्री 11वीं की छात्रा है। पुत्री की बातचीत फोन पर जनपद फिरोजाबाद के गांव पलिया सलिपुर निवासी विकास से होती थी। कई बार पुत्री को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। 24 जून की रात को आरोपी पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया। पुत्री अपने साथ घर में रखे जेवर आदि भी ले गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें