फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो मोबाइल लेकर घर से गायब हुआ किशोर

Sat, 19 Aug 2023 04:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोबाइल लेकर घर से गायब हुआ किशोर
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर करहल पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। देवी रोड के पास निवास कर रहे एक व्यक्ति का नाबालिग पुत्र घर से दो मोबाइल लेकर कहीं गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के देवी रोड बालाजी मंदिर के पास निवास कर रहे अनिल कुमार गुप्ता 17 अगस्त की रात परिजन के साथ घर में सोए थे। देर रात उनका 15 वर्षीय पुत्र वंश गुप्ता उर्फ गुन्नू घर से दो मोबाइल लेकर कहीं चला गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने उसकी तलाश की। उसके पास मौजूद मोबाइल नंबर पर फोन भी किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अनहोनी की आशंका से घबराए पिता अनिल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें