फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव देवकली में खेत पर जा रहे किशोर की गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


शीशपाल (16) पुत्र संजयराम निवासी देवकली मंगलवार को खेत पर जा रहा था। तभी रास्ते में गड्ढे में बाढ़ का पानी भरा था। पैर फिसलने से किशोर गड्ढे में गिर गया। गड्ढे के आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने गड्ढे से किशोर को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पटियाली के तहसीलदार मुकेश कुमार, थाना प्रभारी राजीव यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें