बरौली अहीर। गांव मेहरा नाहरगंज निवासी एक किशोर को सांप ने डस लिया। छोटू (14) पुत्र बिहारी लाल बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे खेत पर गया था, जहां उसे सर्प ने डस लिया परिजन ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर शुक्रवार को छोटू की मौत हो गई।