संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ कुछ दिन पूर्व आरोपी ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पीड़िता ने पिता को घटना के बारे में जानकारी दीद्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को उनकी 16 वर्षीय पुत्री ने उन्हें बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया की 16 मार्च को वह घर पर थी। तभी थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला मिलक निवासी दीपक कठेरिया घर में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुझे व परिवार को जान से मार देगा। डर की वजह से चुप थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
-
ट्रक ने भाजपा नेता की कार को मारी टक्कर
-पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल।
घिरोर मार्ग पर शुक्रवार की शाम भाजपा नेता की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सचिन वर्मा शुक्रवार को कोसमा स्कूल में आयोजित पार्टी की बैठक में भाग लेने आए थे। शाम को कार से वापस करहल स्थित घर लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में घिरोर मार्ग पर डिग्री कॉलेज के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सचिन बाल बाल बच गए। ट्रक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। वहीं कुछ लोग इसे साजिश मान रहे हैं। पुलिस चालक से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।