फतेहपुर सीकरी। खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया गया। विरोध करने आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना क्षेत्र के एक ग्राम की 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से खेत पर चारा लेने गई थी। गांव का ही युवक किशोरी को पकड़कर जबरन सरसों के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया गया। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर मां और पिता को दी गई। मां और पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी गई। आरोपी विष्णु के विरुद्ध दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।