पिनाहट। कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक किशोरी से रास्ते में रोककर अश्लील बातें करने और परेशान करने पर पीड़िता की परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का ही युवक आए दिन रास्ते में रोककर अश्लील बातें करता है और परेशान करता है। आरोप है मंगलवार को भी आरोपी ने किशोरी का रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया। किसी तरह वह वहां से बचकर घर पहुंची और परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।