फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव रीठई निवासी मोहित (15) पुत्र दौलतराम की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहित अपनी मौसी के गांव कुई भंडारे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। रात के समय लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेड नगरा की पुलिया के नीचे आगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें