फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षय रोगियों की खोज के लिए घर-घर पहुंचेगी टीम

Tue, 10 Sep 2024 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान के लिए जागरुकता रैली को सीएमओ ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार 2025 तक जिले को क्षयरोग से मुक्त करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 से 20 सितंबर तक 50 हजार की आबादी में अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर रोगियों की जांच करेंगी। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक घर में जिन लोगों को दो हफ्तों से अधिक समय से खांसी है या पुरानी बीमारी है सभी का निशुल्क इलाज होगा। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षय रोगियों की जानकारी देने वाले को 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सीएमओ कार्यालय से निकली जागरुकता रैली जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मी अपने हाथों में टीबी को भगाना है सभी को मिलकर देश को जगाना है आदि जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल, मोनिका यादव, रविंद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें