चंबल में खनन रोकने को प्रशासन की संयुक्त टीम ने की चेकिंग।
पिनाहट। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार रात चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने पडुआपुरा घाट, क्योरी घाट, और चंबल घाट क्षेत्र में गश्त कर चेकिंग की। अभियान के दौरान एसडीएम बाह विनोद कुमार, खनन अधिकारी सुशील कुमार वर्मा और रेंजर कुलदीप साहय पंकज के नेतृत्व में टीम ने चंबल नदी के घाटों और आसपास के क्षेत्रों में खनन गतिविधियों की निगरानी की। मौके पर मौजूद लोगों को चंबल नदी से किसी भी प्रकार का खनन नहीं करने की हिदायत दी। वहीं, पिनाहट पुलिस की टीम भी अभियान में शामिल रही।