फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना मेडिकल स्वीकृत कराए ही शिक्षिकाएं छुट्टी पर गईं

Sat, 30 Nov 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में काफी अनियमितताएं सामने आई। दो शिक्षिकाएं बिना अधिकारियों की स्वीकृति के मेडिकल अवकाश परचली गईं। एक शिक्षिका ने एक दिन पहले ही रजिस्टर पर कर दिए, लेकिन विद्यालय नहीं आई। छह शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।बीएसए के कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षिका कृष्णा कुमारी चार माह से बिना मेडिकल स्वीकृत कराए चिकित्सीय अवकाश पर पाई गई। शिक्षिका ज्योति भी अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में शैक्षिक स्तर शून्य मिला। साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। हैंडवाश सिस्टम खराब मिला। मध्यान भोजन में खुले तेल का प्रयोग पाया गया। प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर सुजातगंज में अंजू रावत के रजिस्टर पर हस्ताक्षर तो मिले, लेकिन वे विद्यालय में अनुपस्थित मिली। बच्चों ने उनके विद्यालय नहीं आने की जानकारी दी। जब इस संबंध में प्रधानाचार्य पल्लवी गुप्ता से बात की गई तो उनके द्वारा शिक्षिका के विद्यालय आने तथा तबीयत खराब हो जाने पर घर चले जाने की जानकारी दी गई। विद्यालय का शैक्षिक स्तर शून्य मिला। प्राथमिक विद्यालय ईशेपुर में शिक्षिका नेहा गुप्ता भी बिना अधिकारियों की स्वीकृति के मेडिकल अवकाश पर मिली। प्रधानाचार्य विमलेश द्वारा ही उनको समय समय पर सीएल व मेडिकल आदि स्वीकृत करने का मामला सामने आया। प्राथमिक विद्यालय किनावा में शैक्षिक स्तर शून्य मिला। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नगला भूड़ में निरीक्षण के दौरान बाल वाटिका में बच्चों के मध्य बैठकर शिक्षा संबंधी जानकारी ली। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें