फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Tue, 14 Oct 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। अभियान सोरोंजी और गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र में चलाया गया। अभियान से अनेकों की संख्या में शिक्षक जुड़े और हस्ताक्षर कर आंदोलन का समर्थन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा अभियान में सहभागिता करे और अभियान को मजबूती प्रदान करें। जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने पहले से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से चलेगा और हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजा जाएगा। जिला संगठन मंत्री रवेंद्र सिंह ने पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि उनकी सेवा और पदोन्नति में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।इस दौरान सुशील बघेल, मुकेश बाबू, योगेश यादव, नीलेश चौहान, सतीश वर्मा, गजराज सिंह, ललितेश कुलश्रेष्ठ और मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें