फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों ने चलाया वृहद जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को प्रवेशोत्सव 2026-27 के अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अरुणा त्रिपाठी ने बताया शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के क्रम में वृहद प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया। जनता इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज व श्री शंकर लाल हायर सेकेंडरी स्कूल में जाकर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संपर्क स्थापित कर अधिकाधिक प्रवेश का आह्वान किया। टीम में डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, भरत सिंह, सुमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें