फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काली पट्टी बांध शिक्षको ने किया शिक्षण कार्य

Sat, 13 Jul 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन हाजिरी के साथ डिजिटलाइजेशन का विरोध जारी है। शिक्षकों ने लगातार चौथे दिन शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दस सूत्री मांगे उठाई हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा कि डिजिटलाइजेशन व्यावहारिक नहीं हैं। इसमें कई तरह की दिक्कतें उत्पन्न होंगी। परिषदीय शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। विद्यालय की पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन व डिजिटल उपस्थिति कराए जाने निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दूर दराज के क्षेत्रों में यह संभव नहीं हैं। इसमें कई तरह की परेशानियां हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित हैं, उनके निस्तारण पर भी विभाग और शासन को ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों ने दस सूत्री समस्याओं को गिनाया। जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि डिजिटलाइजेशन का आदेश शीघ्र निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें