फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Sun, 20 Aug 2023 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
विज्ञापन

सीएम के नाम पर्यटन मंत्री को सौंपा शिक्षकों ने ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला स्काउट गाइड प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने पर्यटन मंत्री के आवास पर पहुंचकर उन्हें शिक्षक समस्याओं का 18 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला संयोजक अरुण यादव के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। पर्यटन मंत्री को परिषदीय शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पर्यटन मंत्री को सौंपा। पूर्व में संघ की बैठक स्काउट गाइड प्रांगण में हुई। बैठक में जिला संयोजक अरुण यादव ने कहा की विभागीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा रहा है। इससे बेसिक शिक्षा एवं शिक्षकों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनपद का शिक्षक कर्तव्य पालन के साथ शिक्षा सुधार में निरंतर अग्रसर है अगर प्रदेश की रैंकिंग में मैनपुरी आगे नहीं है तो पीछे भी नहीं है। प्रतिनिधि मंडल में आलोक चौहान, संजीव मिश्रा, विकास यादव, राजीव मिश्रा, माधवेंद्र चौहान, अतुल यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें