आगरा। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में पीसीएल सीजन–3 के तहत शनिवार को आगरा बैंकर्स क्लब और टीचर्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टीचर्स क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। आयोजक आशु यादव ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा बैंकर्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीचर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अधीर बघेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।