फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की वृहद जांच के बाद सेवा समाप्ति की बीईओ ने की संस्तुति

विज्ञापन
18एमएनपी-19-घिरोर विकास खंड के बंद प्राथमिक विद्यालय ककरेट पर मौजूद बीईओ सुमित कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारी घिरोर सुमित कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय ककरैट बंद मिला। वहीं, एक अन्य स्कूल पर सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापक की बिना उपस्थिति की पिछले दिनों में हस्ताक्षर की जानकारी होने पर सहायक अध्यापक का वेतन रोकते हुए वृहद जांच कराकर सेवा समाप्ति की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र लिखा है। वहीं, बंद विद्यालय के शिक्षकों का अनुपस्थित दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी को प्राथमिक विद्यालय ककरैट 11:30 बजे बंद मिला। शिक्षिका मोहिनी राठौर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई। प्राथमिक विद्यालय दारापुर द्वितीय में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सहायक अध्यापक दलवीर सिंह 16 अगस्त से लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय जांच करने पर पाया गया कि दलवीर सिंह चार अगस्त से लगातार अनुपस्थित चल रहे है, केवल 15 अगस्त को विद्यालय आए और पिछले सभी दिनों के हस्ताक्षर बैक डेट में कर डाले। इनके द्वारा विद्यालय में कोई भी शिक्षण कार्य नही किया जाता है। शिक्षण कार्य में बिलकुल भी रुचि नहीं ली जा रही है। अत: दलवीर सिंह का संपूर्ण वेतन रोकते हुए बृहद जांच करवाकर सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को की गई है। उपजिलाधिकारी घिरोर और खंड विकास अधिकारी घिरोर द्वारा भी विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी घिरोर के द्वारा प्राथमिक विद्यालय गोधना का तथा खंड विकास अधिकारी घिरोर द्वारा प्राथमिक विद्यालय ककरारा, कंपोजिट विद्यालय कोसोन और कंपोजिट विद्यालय ताहरपुर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें