कुरावली। एक गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा को पूर्व में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर बुला लिया। पुलिस ने किसी अनहोनी से पहले छात्रा को ढूंढ कर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा रविवार को परिजन से कपडे़ सिलवाने की बात कह कर निकली थी। शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे छात्रा ने फोन कर परिजन को बताया कि ईशन नदी पुल के आगे गोल चक्कर पर खड़ी है। परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को परिजन के सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिली कि छात्रा को पहले पढ़ाने वाले शिक्षक ने शहर बुलाया था। पीड़िता के पिता ने बताया कि शिक्षक की पहले भी शिकायत मिली थी। तब बेटी को दूसरे स्कूल में एडमिशन दिलाया था। पुलिस ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद