फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन दिन से स्कूल से गायब मिले गुरूजी, बीएसए ने रोका वेतन

Fri, 25 Nov 2022 09:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बीएसए ने जिले के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं से कहा है कि वे समय से स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षण आदि में समय से पहुंचें।
विज्ञापन
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की बीएसए दीपिका गुप्ता ने बृहस्पतिवार को किशनी विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में एक शिक्षक तीन दिन से अनुपस्थित मिले। जबकि एक अन्य स्कूल में दो शिक्षा मित्र व एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने और शिक्षा मित्रों का मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं।

ये मिले अनुपस्थित 

बीएसए दीपिका गुप्ता को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर पर शिक्षक धर्मपाल 22 नवंबर से अनुपस्थित मिले। वहीं, प्राथमिक विद्यालय नगला राय पर सहायक अध्यापक विनोद कुमार, शिक्षा मित्र गीता कुमारी और ब्रजेश कुमारी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: प्रो. विनय पाठक के परिजनों के बैंक खातों की भी होगी जांच, STF जुटा रही जानकारी
विज्ञापन

 

वेतन रोकने के आदेश

वहीं खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षकों का वेतन रोकने और शिक्षा मित्रों का मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं। बीएसए ने जिले के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं से कहा है कि वे समय से स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। चुनाव ड्यूटी के दौरान प्रशिक्षण आदि में समय से पहुंचें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें