संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष के द्वारा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कर माह मार्च का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए जाने पर सहमति जताई हैं। जिससे आपदा के समय में लोगों की मदद की जा सके। जिलाध्यक्ष अमित कुमार यादव ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आपदा की स्थिति है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। जिससे देश आपदा से उबर सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंस हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। लोग घरों पर ही रहें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्य परिषदीय शिक्षकों के द्वारा यह तय किया गया है कि माह मार्च का एक दिन का वेतन मुयमंत्री राहत कोष में दिया जाए। इस आशय का सहमति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। जिससे धनराशि शीघ्र मुख्यमंत्री कोष में भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी को जो भी समर्थ हैं उन्हें अंशदान कर लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मिलकर ही इस संकट की घड़ी का सामना किया जा सकते हैं। उनके अतिरिक्त जिला मीडिया प्रभारी रतन प्रकाश, कोषाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भी सभी से देश के साथ खड़ा होकर जरूरतमंदों की मदद की अपील की।
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA