जैतपुर के रैपुरा दीक्षित में भागवत कथा
बाह। जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर भागवत कथा में सोमवार को आचार्य सतीश अवस्थी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। भक्तों को सच्ची मित्रता का पाठ पढ़ाया। बताया कि सच्ची मित्रता कैसे निभाई जाती है। यह श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता के प्रसंग से समझा जा सकता है। कथा व्यास ने कहा कि जब भी भक्तों पर विपदा आई है, प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। कथा के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।