फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से मनाया तप आराधना अनुमोदन समारोह

Mon, 30 Oct 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-31
विज्ञापन

मैनपुरी। सहज सागर डॉ. सुशील जैन की धर्मपत्नी साधना जैन के सिंह निष्क्रित व्रत निर्विघ्न संपन्न होने पर तप आराधना अनुमोदन समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वतोभद्र स्थित चैत्यालय में पंच परमेष्ठी भगवान की आरती के बाद चैत्यालय के मूलनायक पंचम चक्रवर्ती, कामदेव, सोलहवें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान की आरती की गई।
विज्ञापन

आरती का दीप प्रज्ज्वलन महिला श्रावक श्रेष्ठी साधना जैन, डॉ. स्वाति जैन, श्रेयस जैन ने किया। समारोह स्थल पर उनको सिंहासन पर बैठाकर अभिनंदन किया गया। पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा कि अब वह असाधारण व्यक्तित्व की धनी हो गई हैं। लक्ष्मी नारायण तापड़िया ने कहा कि वह देवी तुल्य हो गई हैं। डॉ. सौरभ जैन, जुगल तापड़िया, आदेश जैन, रीता जैन, राजीव, प्रमोद, शुभम, अक्षय, अभिषेक जैन, शुभ, अजय, विमल, श्रवण कुमार, गोपाल, विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें