फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में तनु ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। दयानंद इंटर कॉलेज घिरोर में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नौ और 10 की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा नौ की तनु ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में गठित तीन सदस्यीय चयन समिति ने मूल्यांकन किया। शिक्षिका आभा सिंह के नेतृत्व में चली इस इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा तनु प्रथम स्थान पर रहीं। कक्षा10 की छात्रा निशा एवं प्राची ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जाह्नवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने संबंधित छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर अखिलेश वर्मा, रेखा यादव, प्रवीण कुमार सक्सेना, डॉ. आर्येद्र कुमार सिंह चौहान, जगतपाल, अरविंद कुमार, अजय यादव, संजीव कुमार, पवन कुमार, अवधेश भदौरिया, वेदराम, धीर सिंह तोमर, मनोज कुमार, सत्येंद्र पाल सिंह, आदित्य सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें