फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बुरी आत्मा का खौफ...' तांत्रिक के पास आईं चचेरी बहनें, रात को तंत्र-मंत्र का हुआ घिनौना खेल; हुआ ये हाल

Thu, 01 Aug 2024 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अंधविश्वास के चक्कर में दिल्ली की दो बहनें ऐसी फंसी, कि खुद की आबरू भी गवां बैठीं। दोनों के मन में बहम था कि बुरी आत्मा का उन पर साया है। इसीलिए दोनों वृंदावन में तांत्रिक के पास आईं थीं, लेकिन उनके साथ यहां ऐसा कुछ होगा, दोनों यकीन नहीं कर पा रही हैं। 
 
विज्ञापन
तांत्रिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में एक तांत्रिक ने दो बहनों के डर का ऐसा फायदा उठाया, कि पुलिस भी हैरान है। दोनों बहनें बुरी आत्मा के साये को लेकर बहम में थीं। किसी के कहने पर वे तांत्रिक के पास आईं थीं। तांत्रिक ने भी भरोसा दिलाया, कि उन पर बुरी आत्मा का साया है। वो इन आत्माओं से उन दोनों को मुक्त दिलाएगा। 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पीड़ित युवतियां 18 जून को सैनी मोहल्ला बस अड्डा निवासी तांत्रिक नंदलाल से गोवर्धन में मिलीं। आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये ले लिए और 20 जुलाई को आने को कहा। परिजनों के अनुसार 20 जुलाई को ये युवतियां गोवर्धन पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि तांत्रिक ने दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर तंत्र विद्या से पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित युवतियों ने कुछ दिन बाद परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना गोवर्धन में शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें