फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुकथला की तनिषा ने पास की यूपीएससी परीक्षा

विज्ञापन
अपने माता-पिता पिता के साथ तनीषाफोटो तनिषा स्रोतपरिजन
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव कुकथला की बेटी तनिषा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तनिषा सिंह पुत्री हीरा सिंह निवासी गांव कुकथला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल, सिकंदरा से प्राप्त की। उन्होंने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इनके पिता हीरा सिंह राजस्व निरीक्षक के पद पर बटेश्वर में तैनात हैं। मां सुमन देवी गृहिणी हैं। इनकी छोटी बहन तन्नू कानपुर से बीटेक कर रही है। तनिषा ने एचबीटीआई कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद तनिषा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में नौकरी भी की, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। तनिषा की इस सफलता पर गांव कुकथला सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें