फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिमनास्टिक में तनीष और कमलेश ने जीता गोल्ड मेडल

Wed, 29 Jul 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नोएडा में 24 से 26 जुलाई तक खेली गई ओपन ऑल इंडिया जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में रॉयल जिमनास्टिक अकादमी के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालक वर्ग में तनीष, कमलेश जोशी ने रिंग्स व वॉल्टिंग टेबल में गोल्ड मेडल और हॉरिजॉन्टल बार में सिल्वर मेडल हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में नितिन परमार और तनिष्क शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-12 वर्ग में चिन्मय तोमर ने तीन सिल्वर मेडल जीते। खिलाड़ियों की इस सफलता पर रवींद्र वादवा, प्रफुल्ल और सूरज जिंदल ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें