फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टनकपुर-मथुरा जंक्शन विशेष ट्रेन अब 31 दिसंबर तक चलेगी

Thu, 02 May 2024 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष गाड़ी की अवधि का विस्तार 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक किया गया है। जिससे पूर्णागिरि मेले एवं बांकेबिहारी दर्शन को जाने वाले यात्रियों को सहूलियतें बढ़ेंगी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी टनकपुर एवं मथुरा जंक्शन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी टनकपुर से 04:45 बजे प्रस्थान कर सोरोंजी से 08:20 बजे, कासगंज से 09:00 बजे, मथुरा जंक्शन 11:30 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05061 मथुरा-टनकपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी मथुरा जंक्शन से 16:45 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 16:55 बजे, कासगंज से 18:30 बजे, सोरोंजी से 18:55 बजे छूटकर टनकपुर 23:10 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी में रैक व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। उन्होंने कहा कि समय की अवधि को बढ़ाए जाने से यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें