फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देर रात तक मोबाइल पर बात करने से बिगड़ा रिश्ता

Sun, 19 Oct 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। कोतवाली करहल में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक दंपती के बीच जमकर तकरार हुई। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी के देर रात तक किसी से मोबाइल पर बात करती है। दिन में भी अधिकांश समय मोबाइल पर ही बात करती रहती है। पूछने पर एक रिश्तेदार से बात करने की कहकर झगड़ा करती है।थाना करहल क्षेत्र के एक दंपती का विवाद घर से निकलकर थाने तक पहुंच गया। थाने में पति ने पत्नी के मोबाइल पर दिन रात बात करने पर आपत्ति जताते हुए शिकायत की। बताया कि पत्नी के मोबाइल पर अधिकांश समय बात करने से उनके बीच विश्वास कम होता जा रहा है। उसको शक पैदा हो गया है। मोबाइल पर कम बात करने की सलाह देने पर पत्नी आए दिन धमकी देती है। इससे परिवार में भी तनाव बढ़ रहा है। वह ससुराल वालों के समझाने पर भी मोबाइल पर दिन रात बात करती रहती है। थाने से शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। केंद्र के काउंसलर नितिन चतुर्वेदी और अमृता चौहान ने दंपती को थाने बुलाया। रविवार को दंपती थाने पहुंचे तो उनको आमने सामने बैठाया गया। काउंसलर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। दंपती के आमने सामने बैठने और काउंसलर के समझाने पर दंपती के बीच पैदा हुआ शक दूर हो गया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। एक साथ रहने की बात लिखकर देने पर उनको केंद्र से विदा कर दिया गया। इस दाैरान सुनीता शर्मा, किरन, प्रीति चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें