आगरा। सिकंदरा स्थित मरियम टॉम्ब के नजदीक डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टेलेंट क्रिकेट लीग में शुक्रवार को बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका। ग्राउंड पर पानी भरने से पिच और आउटफील्ड खेलने लायक नहीं रही। आयोजन समिति ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच स्थगित कर दिया। आयोजन समिति से जुड़े हरवीर सिंह बंटी ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मैच स्थगित कर दिया गया।