आगरा। पंजाब टी-20 लीग में इस बार ब्रज की क्रिकेट प्रतिभाएं अपनी छाप छोड़ेंगी। मथुरा के हेमराज चौधरी को लुधियाना लायंस टीम का मार्गदर्शक (मेंटर) बनाया गया है। आईपीएल खेल चुके लेग स्पिन गेंदबाज रघु शर्मा फाजिल्का फाल्कंस की ओर से मैदान में उतरेंगे। यह लीग 1 सितंबर से शुरू होगी। इसमें शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
रघु शर्मा और हेमराज चौधरी।