आगरा। सिंधी शक्ति संगठन ने रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को ईदगाह के एक पार्क में जागरूक अभियान चलाया। लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। तंबाकू, गुटखा व अन्य धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील नोतनानी, संजीव, मनोज, रामकिशन, रामवीर, नेतराम, जहाजन, पवन आदि मौजूद रहे।