एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लें
मैनपुरी। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं में जिन लोगों ने मार्जिन मनी ऋण प्राप्त किया है। मार्जिन मनी ऋण की अदायगी निर्धारित अवधि में जमा नहीं की है। जमा कर ब्याज की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पदेन जिला प्रबंधक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे लोग नवीन एकमुश्त समाधान योजना के तहत 30 जून तक मार्जिन मनी जमा कर ब्याज की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
निर्धारित प्रारूप जमा कराएं
मैनपुरी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2023-24 में सिविल सेवा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस प्रतियोगी परीक्षाओं की साक्षात कक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तैयारी कराने के लिए विषय विशेषज्ञ, प्रवक्ताओं, व्याख्याताओं की तैनाती की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ही उनकी तैनाती करेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विषय विशेषज्ञ, प्रवक्ता, व्याख्याता आवेदन पत्र का प्रारूप 29 जून तक जमा करा दें। संवाद