फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्य अयोध्या मोबाइल एप पर दीपोत्सव का लाभ उठाएं

Wed, 16 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिव्य अयोध्या मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेब पोर्टल शुभारंभ किया गया है। यह एप अयोध्या में आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए होमस्टे, गाइडेड टूर, टैक्सी सेवाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को एकल पटल पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अयोध्या आने वाले पर्यटकों के अनुभव को अत्यधिक सुविधाजनक बनाना है। डीएम ने बताया कि अयोध्या में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी तट, राम की पौड़ीपर रिकार्ड संख्या में दीप जलाए जाएंगे। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा उपरांत प्रथम दीपोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए काफी बड़ी संख्या में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस वर्ष दिव्य अयोध्या एप के माध्यम से विश्व भर से डिजिटल दीप प्रज्ज्वलित करने की भी व्यवस्था की गई है। इस एप्लिकेशन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें